यह जानकर अत्यंत हर्ष और गर्व हो रहा है कि सच्चिदानन्द तिवारी (फोरमैन, दीपका प्रोजेक्ट, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़) के सुपौत्र मास्टर अविराज तिवारी ने अपनी अल्प आयु में ही एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर पूरे भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।
📅 दिनांक: 30 अप्रैल 2026
📍 स्थान: काठमांडू, नेपाल
🏆 आयोजन: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन
मात्र 2 वर्ष 11 माह 10 दिन की आयु में मास्टर अविराज तिवारी ने अद्भुत प्रतिभा का परिचय देते हुए:
✨ 1150 डेटाबेस आधारित प्रश्नों के उत्तर देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
✨ अंग्रेजी डिक्शनरी के 5 सबसे कठिन और लंबे शब्दों का मात्र 16 सेकंड में सटीक उच्चारण किया
यह उपलब्धि न केवल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
मास्टर अविराज की यह असाधारण सफलता उनके माता-पिता श्रीमती आकांक्षा तिवारी एवं श्री राम कृष्ण तिवारी (सीनियर मैनेजर, BHEL) के समर्पण, दादा-दादी श्रीमती कृष्णा तिवारी एवं श्री सच्चिदानन्द तिवारी (फोरमैन, SECL दीपका प्रोजेक्ट) तथा नाना-नानी श्रीमती वंदना मिश्रा एवं श्री अरुण कुमार मिश्रा (रीवा) के आशीर्वाद का परिणाम है।
ग्राम बकिया (जिला सतना, म.प्र.) से लेकर दीपका/गेवरा प्रोजेक्ट (कोरबा, छत्तीसगढ़) तक, इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से हर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मास्टर अविराज तिवारी भविष्य में भी अपनी प्रखर बुद्धि और प्रतिभा से नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें और अपने परिवार एवं देश का नाम रोशन करते रहें।
🙏 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
जारीकर्ता:
पं. सच्चिदानन्द तिवारी
(फोरमैन, दीपका प्रोजेक्ट)
जिला – कोरबा (छ.ग.)
स्थायी निवास:
ग्राम बकिया तिवारियान, जिला सतना (म.प्र.)

Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.




