Author: Nawa Chhattisgarh

Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

दीपका/कोरबी (धतूरा)। ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा संचालित 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत दीपका एवं कोरबी (धतूरा) क्षेत्र के तीन विद्यालयों में नशामुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत सर्वमंगला स्कूल दीपका, शासकीय मिडिल स्कूल बेलटिकरी बसाहट तथा शासकीय स्कूल कोरबी (धतूरा) में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज गेवरा सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने विद्यार्थियों को मेडिटेशन की गहन अनुभूति कराई। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ ने परमात्मा को साक्षी मानकर नशे से दूर रहने तथा आजीवन नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली। करीब 1000 बच्चों…

Read More

कोरबी (धतूरा), 06 अगस्त 2026। शासकीय स्कूल कोरबी (धतूरा) में ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 400 विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने हिस्सा लिया तथा आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन, संचालिका ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र गेवरा, उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। नशामुक्ति पर सुनाई प्रेरक कहानियां विद्यार्थियों को नशे की बुरी आदत से बचाने और उनमें जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से…

Read More

बेलटिकरी, 06 अगस्त 2026। शासकीय मिडिल स्कूल बेलटिकरी बसाहट एवं ब्रह्माकुमारीज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से नशामुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन, संचालिका ब्रह्माकुमारीज गेवरा ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करने के साथ-साथ परिवार एवं समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ…

Read More

दीपका। देशभर में नशामुक्ति को लेकर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत सर्वमंगला विद्यालय, दीपका में ब्रह्माकुमारीज संस्था, गेवराक्षेत्र की बहनों द्वारा नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। बताया गया कि देशभर में 10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाने का महाअभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में सामाजिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक संस्थाओं से इस नेक पहल में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया गया है। इसी तारतम्य में ब्रह्माकुमारीज…

Read More

हरदी बाजार, कोरबा (छत्तीसगढ़)।घनश्याम (गुड्डा) श्रीवास।आधुनिकता, बेहतर शिक्षा, सरकारी नौकरी और बेहतर भविष्य की चाह आज हर परिवार की प्राथमिकता बन चुकी है। माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए जीवनभर मेहनत करते हैं और चाहते हैं कि उनके बच्चे उनसे बेहतर जीवन जिएं। लेकिन जब यही बच्चे रोजगार और आधुनिक जीवनशैली की तलाश में माता-पिता से दूर चले जाते हैं, तब एक सवाल जरूर खड़ा होता है—इसे उन्नति कहें या रिश्तों का पतन? यह सवाल किसी एक परिवार तक सीमित नहीं है। बदलते सामाजिक परिवेश की इसी सच्चाई को सामने लाती हैं छत्तीसगढ़ के शिक्षक परिवारों से…

Read More

विजयनगर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला विजयनगर में उस समय भावुक माहौल देखने को मिला, जब विद्यालय के कर्मठ एवं अनुशासित भृत्य हरिराम पटेल ने शासकीय सेवा की अर्धवार्षिकीय पूर्ण कर सेवानिवृत्ति ली। उनके सम्मान में संकुल विजयनगर के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों द्वारा विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में श्री पटेल को श्रीफल, उपहार एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए सेवा काल के अनुभवों को साझा करते हुए उनके मिलनसार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य श्रीमती नीलू अवस्थी ने श्री हरिराम पटेल को…

Read More

बिलासपुर में इलाज के दौरान हुई थी 81 वर्षीय उदय नारायण जायसवाल की मौत, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय समिति करेगी जांचबिलासपुर। जिला कोरबा के ग्राम मल गांव, पोस्ट चैनपुर, वाया हरदी बाजार निवासी राजेश कुमार जायसवाल के पिता स्व. उदय नारायण जायसवाल की बिलासपुर में उपचार के दौरान हुई मृत्यु के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच समिति गठित की है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनके पिता की उम्र लगभग 81 वर्ष थी। दिनांक 14 अप्रैल 2026 को दाहिने पैर में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर लाया गया था। शिकायत के मुताबिक उन्हें अस्पताल में…

Read More

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारजनों को जल्द ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित कैशलेस चिकित्सा योजना का प्रारूप (ड्राफ्ट) तैयार कर लिया गया है। इस योजना के लागू होने के बाद कर्मचारियों को इलाज के लिए पहले अपनी जेब से खर्च नहीं करना पड़ेगा, बल्कि ई-कार्ड के माध्यम से सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।…

Read More

कोरबा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला विजयनगर में शिक्षा, सामाजिक सेवा और जनसहभागिता का प्रेरक उदाहरण देखने को मिला। विद्यालय परिसर में भव्य न्यौता भोज एवं हुसैनी सेना ग्रुप दीपका के सहयोग से 120 छात्र-छात्राओं को छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बिंझरा के समाजसेवी ठाकुर सिंह कंवर के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय मुख्य अतिथि तथा जनपद सदस्य भैयाराम कंवर, सरपंच सुभद्रा कंवर एवं हुसैनी सेना ग्रुप के प्रमुख तनवीर अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। हालांकि जिला कलेक्टर कोरबा द्वारा आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक…

Read More

क्या लोकतंत्र का चौथा स्तंभ वास्तव में स्वतंत्र है ? पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। इसका दायित्व केवल समाचार देना नहीं, बल्कि सत्ता से सवाल पूछना, जनता की आवाज़ बनना और उन मुद्दों को सामने लाना है जिन्हें अक्सर दबाने की कोशिश की जाती है। लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यदि पत्रकार स्वयं आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं होगा, तो क्या उसकी कलम वास्तव में स्वतंत्र रह पाएगी ? आज देश में अनेक स्वतंत्र पत्रकार ऐसे हैं जो बिना किसी सरकारी सहायता, बड़े कॉर्पोरेट विज्ञापन या राजनीतिक संरक्षण के सीमित संसाधनों में पत्रकारिता कर…

Read More