कुचेना बायपास मार्ग में बने अंडर ब्रिज में पानी भर जाने के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जब इस अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी आम जनमानस को इस बात का अंदेशा था कि एक ओर अंधा मोड़ और दूसरी ओर नीचे गड्ढेनुमा संरचना होने के कारण यहां जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज वही आशंका हकीकत में बदलती नजर आ रही है।
हाल ही में हुई बेमौसम बारिश ने निर्माण कार्य की खामियों की पोल खोल दी है। यदि यही स्थिति बरसात के मौसम में उत्पन्न होती, तो हालात और भी गंभीर हो सकते थे, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता।
वर्तमान में ठेकेदार द्वारा पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है, लेकिन यह केवल अस्थायी समाधान है। जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक आम जनता को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आने वाले बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है, जहां लोगों का चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाएगा।
इस संबंध में शासन-प्रशासन से मांग की जाती है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही निर्माण कार्य को स्वीकृति देने वाले इंजीनियर की जिम्मेदारी तय करते हुए उन पर भी उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अंततः यह प्रश्न उठता है कि आम जनता को हो रही परेशानियों की जिम्मेदारी कौन लेगा और इसकी भरपाई किसके द्वारा की जाएगी।
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.




