
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में “खुशियों का पासवर्ड (Password of Happiness)” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तनावमुक्त, सकारात्मक एवं नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में मुंबई से पधार रहे सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, हिप्नोथेरेपिस्ट, कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं लाइफ कोच डॉ. सचिन परब अपने प्रेरणादायक विचारों से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से जीवन में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, मानसिक शांति एवं खुशहाल जीवन जीने की कला पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इसके साथ ही “नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत” अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता रथ यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ:
• नशा मुक्ति जागरूकता रथ यात्रा
• राजयोग ध्यान द्वारा तनाव मुक्ति
• सकारात्मक सोच एवं जीवन जीने की कला
• स्वस्थ, सुखी एवं नशामुक्त जीवन का संदेश
कार्यक्रम विवरण:
📅 दिनांक: 18, 19 एवं 20 मई 2026
⏰ समय: शाम 06:30 बजे से 08:00 बजे तक
📍 स्थान: राजीव गांधी ऑडिटोरियम, इंदिरा स्टेडियम, टी.पी. नगर, कोरबा (छ.ग.)
वहीं राजयोग शिविर का आयोजन 21 मई से 25 मई 2026 तक विश्व सद्भावना भवन, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में किया जाएगा।
आयोजकों ने समस्त नागरिकों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर इस जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.




