दीपका/कोरबा, दिनांक 06/06/2026
सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्हिसलब्लोअर उदय चौधरी ने अपने एवं उनकी पत्नी नेहा चौधरी के विरुद्ध थाना दीपका में दर्ज अपराध क्रमांक 193/26 (धारा 296, 351(3), 3(5) बीएनएस) की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा को विस्तृत आवेदन प्रस्तुत किया है।

उदय चौधरी का आरोप है कि उनके विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर तथ्यहीन, दुर्भावनापूर्ण एवं पारिवारिक संपत्ति विवाद से प्रेरित है। उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि शिकायतकर्ता द्वारा पूर्व में भी उनके विरुद्ध झूठे प्रकरण दर्ज कराए गए थे, जिनमें न्यायालय द्वारा उन्हें दोषमुक्त किया गया था।

आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि पैतृक संपत्ति, भूमि बंटवारे, बैंक खातों से संबंधित लेन-देन तथा अन्य पारिवारिक विवादों को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं। उदय चौधरी ने आरोप लगाया है कि उन्हें एवं उनके परिवार को विभिन्न माध्यमों से प्रताड़ित करने तथा दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।


उन्होंने यह भी कहा है कि वे क्षेत्र में जनहित एवं भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं तथा इसी कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। आवेदन में कुछ पुलिस अधिकारियों एवं अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।

उदय चौधरी ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि—
- अपराध क्रमांक 193/26 की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
- जांच पूर्ण होने तक उनके एवं उनकी पत्नी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।
- उपलब्ध दस्तावेजों, वीडियो साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स एवं स्वतंत्र गवाहों की जांच की जाए।
- यदि शिकायत झूठी पाई जाती है तो झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए।
उदय चौधरी ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है तथा वे केवल निष्पक्ष जांच और सत्य तथ्यों के सामने आने की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने संबंधित प्रकरण में उपलब्ध दस्तावेज एवं साक्ष्य जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराने की बात कही है।
जारीकर्ता :
उदय चौधरी
सोशल एक्टिविस्ट एवं व्हिसलब्लोअर
शांतिनगर, दीपका, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

