दीपका/कोरबा।सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं व्हिसलब्लोअर उदय चौधरी ने कहा है कि उन्हें हाल ही में सुशील तिवारी एवं अभिषेक सिंह राजपूत के द्वारा न्यायालयीन नोटिस प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति को न्यायालय की शरण लेने का अधिकार है और वे भी विधिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए अपना पक्ष सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।


उदय चौधरी ने कहा कि वर्षों से वे जनहित, भ्रष्टाचार, विस्थापन, प्रशासनिक अनियमितताओं तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं।

जनहित के मुद्दों को उठाने के कारण उन्हें विभिन्न प्रकार की चुनौतियों, दबावों और कानूनी कार्यवाहियों का सामना करना पड़ा है, किन्तु इससे उनके संकल्प में कोई कमी नहीं आई है।



उन्होंने कहा कि सत्य और न्याय के मार्ग पर चलना कभी आसान नहीं होता। संघर्ष के दौरान अनेक बाधाएं आती हैं, लेकिन यदि उद्देश्य जनहित और सत्य हो तो व्यक्ति को अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटना चाहिए।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सत्य सामने आएगा।उदय चौधरी ने कहा कि वे कानून और संविधान में पूर्ण आस्था रखते हैं तथा किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान विधिसम्मत तरीके से किए जाने के पक्षधर हैं।
उन्होंने अपने समर्थकों एवं शुभचिंतकों से भी अपील की कि वे शांति, संयम और कानून का सम्मान बनाए रखें।उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही के पक्ष में है।
भविष्य में भी वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से उठाते रहेंगे।अंत में उन्होंने कहा—”सत्य की नाव हिलेगी-डुलेगी, लेकिन डूबेगी नहीं।”सत्यमेव जयते।
जारीकर्ता:उदय चौधरीसामाजिक कार्यकर्ता | पत्रकार | व्हिसलब्लोअर
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

