प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गेवरा द्वारा आयोजित “चिल्ड्रन्स इनर पर्सनालिटी डेवलपमेंट क्लासेस” का समापन समारोह एवं मातृ दिवस विशेष कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, आध्यात्मिक वातावरण एवं गरिमामय उपस्थिति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीके भाई-बहनों, अभिभावकों, माताओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। समापन समारोह के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नैतिक शिक्षा आधारित प्रस्तुतियां एवं प्रेरणादायक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
संस्था की बहनों एवं वक्ताओं ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार निर्माण तथा आध्यात्मिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।
मातृ दिवस के विशेष अवसर पर माताओं का सम्मान किया गया तथा “मां” के त्याग, प्रेम एवं संस्कारों की महत्ता पर भावपूर्ण उद्बोधन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं को शुभकामनाएं एवं सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी सहयोगी भाई-बहनों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अंत में सभी के उज्ज्वल भविष्य, पारिवारिक सुख-शांति एवं विश्व कल्याण हेतु राजयोग मेडिटेशन एवं शुभकामना संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज
ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गेवरा



Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.




