पाली कोरबा छत्तीसगढ़ – प्रजापिता ब्रह्माकुमारिज ईश्वरीय विश्व विद्यालय पाली में महाशिवरात्रि, होली मिलन एवं महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत एवं समाज सेवी अध्यक्ष संजू जायसवाल, एवं बी.डी.ओ. ज्योत्सना वैष्णव जी, बी.के. कुसुम बहन संचालिका ब्रह्माकुमारीज कटघोरा, बीके ज्योति संचालिका ब्रह्माकुमारीज दीपका, बीके प्रकाश भाई मंचस्थ अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पाली सेंटर से जुड़े भाई बहन व अन्य सेंटरों से जुड़े भाई बहन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों के स्वागत से की गई। तदुपरान्त ध्वजरोहण किया गया। फिर दीप प्रज्वलित किया गया फिर केक कटिंग किया गया।



क




नन्ही नन्ही बच्चियों नें अतिथियों के स्वागत हेतु स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम में पधारी बी.डी.ओ. ज्योत्सना वैष्णव जी नें अपने उदबोधन में महिलाओं क़ो शशक्त बनाने हेतु विचार प्रगट किए। उन्होंने कहा की परिवार की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर होती है। अगर घर की एक महिला साक्षर होती है तो पूरा घर शिक्षित होता हैं। वहीं अगर घर की महिला स्वस्थ्य है तो पूरा परिवार स्वस्थ्य रहता है। इसके लिए भीतर से शांत व सकारात्मक रहना बेहद जरुरी होता है। खुद के लिए समय निकालना चाहिए। हम अपने जीवन में जैसे हैं उस स्थिति परिस्थिति में रहते हुवे जन सेवा कर सकते हैं। हमारे पास जो है हम वही दूसरों क़ो देते हैं। जिसके पास सुख है वह सुख देता हुआ जीता है।

बी.के. ज्योति बहन नें सभा में पधारे सर्व अतिथियों का सहृदय स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारी श्री मती संजू जायसवाल जी नें अपने उद्बोधन दिया जिसमे उन्होंने कहा की अगर हम हमारे वर्तमान क़ो संभाल लें तो हमारा पूरा भविष्य संवर जायेगा। मनुष्य जीवन अनमोल है इसकी क़द्र करनी चाहिए। मनुष्य अपने जीवन क़ो संवार सकता है। हमें अपने लिए समय निकालना चाहिए. खुद क़ो गहराई से जानने का प्रयत्न करना चाहिए। परमात्मा से जुड़कर शक्तिशाली बनना चाहिए।

कार्यक्रम में कटघोरा ब्रह्माकुमारीज से पधारी बीके कुसुम बहन नें अपने उद्बोधन में कहा की सहन शक्ति की कमी के कारण डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। मूर्ति भी तब रूप धारण कर पाती है जब छेनी हथोड़ी की मार सहती है। खुद के प्रति ईमानदार रहेंगे तब दूसरों के प्रति खुद ब खुद ईमानदार रह पाएंगे। खुद क़ो करीब से जानने से ईमानदारी का गुण जीवन में आता है। सुख शांति अगर जीवन का लक्ष्य है तो लक्षण भी वैसे होने चाहिए।

ब्रह्माकुमारीज पाली सेंटर की संचालिका बीके जानकी बहन नें कार्यक्रम में पधारे सर्व अतिथियों क़ो अपना कीमती समय निकालकर कार्यक्रम में सिरकत करने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य से रूबरू करवाए।

बी.के. सविता बहन नें मैडिटेशन कमेंट्री के माध्यम से सभा में उपस्थित भाई बहनो क़ो गहन शांति की अनुभती कराये। सभी भाई बहनो क़ो ग़ुलाल का तिलक लगाकर होली की बधाईया दी गई, सबको भोग (प्रसाद ) वितरण किया गया। अंत में अतिथिगणों क़ो शौगात देकर विदा किया गया।










Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

