Author: Nawa Chhattisgarh

Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

दिनांक: 19 अप्रैल 2026 | स्थान: ग्राम झाबर (पाली-तानाखार क्षेत्र) राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्राम झाबर में बूढ़ा देव चौक पर दिनांक 19 अप्रैल 2026 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक माननीय तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामवासी एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और विधायक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान आम जनमानस को शीतल पेय शरबत एवं फल वितरण…

Read More

दीपका – ग्राम पंचायत बेटिकरी के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 के पंच श्रीमती ज्योति मांडवी, श्रीमती मंजूलता नायक तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों—श्री खगेंद्र कौशिक, मोनू नायक, ओमप्रकाश श्रीवास, पिंटू सिंह आदि—ने क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण की मांग को लेकर माननीय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले 20-25 वर्षों से क्षेत्र में सड़क एवं नाली का निर्माण नहीं हुआ है, जिसके कारण सड़क और नाली पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 5, गली नंबर 11 की स्थिति अत्यंत खराब है, जहां एक तरफ नाली…

Read More

दिनांक: 19 अप्रैल 2026 | स्थान: कोरबा संगठन विस्तार पत्रकार सुरक्षा और सामाजिक एकजुटता पर व्यापक चर्चा *कोरबा*। श्याम सदन में रविवार, 19 अप्रैल 2026 को सर्व पत्रकार एकता महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महासंघ के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। 🔹 *सामाजिक एकजुटता की दिशा में पहल* बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, पत्रकार संगठनों एवं एनजीओ को एक मंच पर लाकर समाज कल्याण के कार्यों को अधिक प्रभावी और संगठित बनाना रहा। संगठन विस्तार को गति देने हेतु सदस्यता अभियान को…

Read More

कोरबा। जिले के एच टी पी पी प्लांट से लगे ग्राम डब स्थित राखड़ डेम का तटबंध अचानक टूटने से बड़ा हादसा हो गया। रविवार दोपहर हुए इस हादसे में काम कर रहा एक जेसीबी ऑपरेटर राख के मलबे में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डेम के एक हिस्से में अचानक दबाव बढ़ा और देखते ही देखते राख का सैलाब बह निकला, जिसकी चपेट में जेसीबी मशीन सहित ऑपरेटर दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश…

Read More

दीपका, कोरबा | जिला कोरबा के दीपका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11, वाल्मीकि मोहल्ला निवासी भगत जी गोण्डारे बीते 9 मार्च को एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, “बिट्टू” नामक युवक द्वारा नशे की हालत में बाइक चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। 🚨 हादसे में गंभीर चोटें दुर्घटना में भगत गोण्डारे की एक टांग टूट गई, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दीपका अस्पताल से जिला अस्पताल और फिर न्यू कोरबा हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां…

Read More

पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ईरफ पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन असंगठित कामगार जिला अध्यक्ष विनोद सारथी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष मनोज चौहान उपस्थित रहे। उनके साथ दिलेश्वर आदिले, सत्यनारायण पैकरा, हेमंत नामदेव, प्रदीप अग्रवाल, निक्कू कुरकेजा सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर ग्राम सरपंच रतन भाई, उपसरपंच जयलाल सिंह, पंचगण इंद्रा सारथी, मनिंदर यादव, चैन सिंह, दिलीप कंवर तथा पूर्व सरपंच तुल सिंह पैकरा, सरोज धनवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों…

Read More

जांजगीर-चांपा/रायपुर, 15 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर/स्टीम विस्फोट ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे में कई श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। भारतीय जनाधिकार पार्टी के संयोजक एवं अध्यक्ष दीपक दुबे ने इस घटना को “कॉर्पोरेट आपराधिक लापरवाही” करार देते हुए चेयरमैन सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। बिना सुरक्षा परीक्षण के चालू हुआ प्लांट? दीपक दुबे के अनुसार, यह परियोजना लगभग 9…

Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र, टीपी नगर स्थित विश्व सद्भावना भवन में अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में दादी रत्नमोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि को विश्व एकता दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि दादी रत्नमोहिनी जी ने मात्र 12 वर्ष की आयु में ही ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़कर ईश्वरीय सेवा और विश्व कल्याण के प्रति अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। 101 वर्ष की आयु तक भी वे सक्रिय रहीं और अनेक विदेश यात्राएं कर परमात्म संदेश का प्रसार किया। मुख्य प्रशासिका के रूप में…

Read More

दीपका, कटघोरा विकासखंड: बेलटिकरी ग्राम पंचायत में तकरीबन छह महीने पहले शुरू किया गया नाली निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा हुआ है, जिस वज़ह से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरी नाली के कारण गांव में आवागमन बाधित हो रहा है, खासकर पास स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को रोजाना कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है। बरसात और जलभराव के समय हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। पानी जमा होने से रास्ते कीचड़युक्त हो जाते हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या…

Read More

गेवरा//कोरबा:- साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) गेवरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमगांव के भू-विस्थापितों ने मुआवजा भुगतान में हो रही देरी और प्रबंधन की संवेदनहीनता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है वर्षों पहले जमीन और मकान अधिग्रहित किए जाने के बावजूद आज भी दर्जनों परिवार अपनी जायज राशि के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं । प्रमुख मुद्दे और विस्थापितों का दर्द विभिन्न आवेदनों के माध्यम से विस्थापितों ने अपनी व्यथा सामने रखी है:- ०१. भुगतान में अकारण देरी:- ललित कुमार जैसे प्रभावितों का कहना है कि उनकी संपत्तियों का अर्जन हो चुका है लेकिन…

Read More