दिनांक: 19 अप्रैल 2026 | स्थान: ग्राम झाबर (पाली-तानाखार क्षेत्र)
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
ग्राम झाबर में बूढ़ा देव चौक पर दिनांक 19 अप्रैल 2026 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक माननीय तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर ग्रामवासी एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और विधायक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान आम जनमानस को शीतल पेय शरबत एवं फल वितरण कर सेवा कार्य भी किया गया।
कार्यक्रम में स्वयं विधायक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ प्रमुख रूप से निम्न जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे:
कुलदीप मरकाम जी – प्रदेश संगठन मंत्री, GGP
जय नेताम जी – जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा GGP, कोरबा
पोषक दास महंत जी – सांसद प्रतिनिधि (कांग्रेस)
प्रभा पोर्ते जी – जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा GGP
उमा गोपाल जी – प्रदेश संगठन मंत्री, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, भुनेश्वर टेकाम जी – जनपद सदस्य, पाली
हेमंत नेटी जी – युवा मोर्चा, जिला कोरबा विनय कुमार जायसवाल जी – युवा मोर्चा, जिला कोरबा, ग्राम की वरिष्ठ महिलाओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें: श्रीमती नोनी बाई कंवर (पूर्व पंच) श्रीमती कौशल्या मरपच्ची (पूर्व पंच) श्रीमती अहिल्या ऊईके (भूतपूर्व सरपंच, झाबर) श्रीमती कौशल्या श्याम (पंच, झाबर पंचायत) श्रीमती रामप्यारी ध्रुव (ब्लॉक अध्यक्ष, महिला मोर्चा GGP, कटघोरा) साथ ही गणेश ऊईके जी (अध्यक्ष, युवा मोर्चा, ब्लॉक कटघोरा) की भी विशेष उपस्थिति रही।
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

