Author: Nawa Chhattisgarh
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.
जिला कोरबा, जनपद पंचायत कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली (पडनिया) स्थित श्रम सेवा भू-स्थापित कामगार संगठन कार्यालय में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ के सैकड़ों बेरोजगार ड्राइवरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ड्राइवरों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि वे पहले कुसमुंडा खदान में कार्यरत थे, लेकिन टेंडर समाप्त होने के बाद से अब तक उन्हें रोजगार नहीं मिला है। ड्राइवरों का कहना है कि उन्होंने करीब 2–3 महीने पहले अपना रिज्यूम जमा किया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ड्राइवरों ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आदित्य बहेरा…
कोरबा (छत्तीसगढ़), दिनांक: 01 मई 2026अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर, जब विश्वभर में श्रमिकों के अधिकारों एवं सम्मान की बात की जा रही थी, उसी दिन कोरबा जिले के गेवरा क्षेत्र अंतर्गत नरईबोध के भू-स्थापित एवं भू-प्रभावित परिवारों को अपने हक के लिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए South Eastern Coalfields Limited गेवरा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से गुलाब सिंह, राजेंद्र प्रसाद पटेल, इंद्रा गोसाई, सुरेन्द्र सिंह कंवर एवं गोमती केवट सहित बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार शामिल रहे। प्रदर्शन इतना उग्र…
दीपका, दिनांक —दीपका को उप तहसील से पूर्ण तहसील का दर्जा मिलना क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और खुशी का विषय था। नए तहसील कार्यालय का लोकार्पण हुए लगभग एक वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन विडंबना यह है कि आज तक तहसील परिसर की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से स्थापित नहीं हो सकी हैं। तहसील परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। शौचालयों में जल की व्यवस्था नहीं है, वहीं पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। जिससे गर्मी के मौसम मे कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पार्किंग स्थल…
बिलासपुर, 28 अप्रैल 2026 South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) की सरायपाली परियोजना में ठेकेदारों द्वारा मजदूरों, ड्राइवरों और ऑपरेटरों के कथित शोषण, वेतन कटौती, ओवरटाइम भुगतान में अनियमितता और उत्पीड़न के खिलाफ Chhattisgarhiya Kranti Sena ने जोरदार प्रदर्शन किया।संगठन के नेतृत्व में सैकड़ों श्रमिकों ने बिलासपुर स्थित एसईसीएल के सीएमडी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी से परिसर गूंज उठा। इससे पहले 20 अप्रैल को श्रमिकों ने ज्ञापन सौंपकर 28 अप्रैल तक कार्रवाई की चेतावनी दी थी।मांगों पर कार्रवाई न होने के कारण 28 अप्रैल को हड़ताल और घेराव किया गया। प्रबंधन के साथ लंबी वार्ता के बाद…
देश में जमीनी विवादों के निपटारे की वर्तमान व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। तहसीलदार एवं एसडीएम, जो मूलतः राजस्व प्रशासन के अधिकारी हैं, उन्हें अनेक मामलों में न्यायिक अधिकार देकर ऐसे दायित्व सौंपे गए हैं जिनके लिए विशेष न्यायिक प्रशिक्षण आवश्यक होता है। यही दोहरी भूमिका आज विवादों, असंतोष और भ्रष्टाचार की आशंकाओं को जन्म दे रही है। यह तथ्य सामने आ रहा है कि जमीनी विवादों में आम नागरिकों को निष्पक्ष और समयबद्ध न्याय नहीं मिल पा रहा है। एक ओर पुलिस ऐसे मामलों में हस्तक्षेप से बचते हुए उन्हें “सिविल प्रकृति” का बताकर आगे बढ़ा…
दीपका, 27 अप्रैल 2026: नगर के प्रख्यात समाजसेवी एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री उदय नारायण जायसवाल जी का आज प्रातः लगभग 8:00 बजे 81 वर्ष की आयु में दुःखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री जायसवाल जी सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में वर्षों से सक्रिय रहे। उन्होंने नगर में रक्तदान शिविरों का आयोजन, वृक्षारोपण अभियान, निर्धन बच्चों की शिक्षा में सहयोग तथा विभिन्न धार्मिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मृदुभाषी स्वभाव, सरल व्यक्तित्व एवं सेवाभाव के कारण वे सभी वर्गों में अत्यंत लोकप्रिय एवं सम्मानित थे। वे अपने पीछे पुत्र…
दिनांक: 24 अप्रैल 2026 स्थान: कोरबा, छत्तीसगढ़ कोरबा में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सर्व पत्रकार एकता महासंघ (कोरबा) के जिलाध्यक्ष एवं “नवा छत्तीसगढ़ न्यूज़” के संपादक उदय चौधरी ने जिला प्रशासन को सौंपे आवेदन में सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उदय चौधरी का कहना है कि पिछले दो महीनों में उन पर तीन मर्तबा हमले हुवे जिसकी सुचना थाने में देकर हमलावर पर एफ आई आर दर्ज करवाई गई। मगर तीनो ही मामलो में केस को कमजोर करने के लिए हमलावर द्वारा काउंटर केस बिना किसी जाँच के राजनैतिक दबाव में स्वीकार…
कोरबा, छत्तीसगढ़ | दिनांक: 23 अप्रैल 2026 कोरबा जिले के SECL गेवरा क्षेत्र में SJR Shashank Mining कंपनी के ठेके पर कार्यरत ड्राइवरों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर प्रशासन और प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए 7 मई 2026 तक मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। ड्राइवरों ने कलेक्टर, कोरबा एवं SECL गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन में वेतन भुगतान में देरी, गेट पास जारी न होने तथा कम दर पर भुगतान जैसी गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। उनका कहना है कि इन समस्याओं के कारण उन्हें आर्थिक और कार्य संबंधी परेशानियों का सामना…
हरदी बाजार | जिला कोरबा | दिनांक: 20 अप्रैल 2026 हरदी बाजार स्थित आइडियल बारूद फैक्ट्री में कार्यरत ऑपरेटरों एवं मजदूरों द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर किया गया आंदोलन आज सफल रहा। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अधिकांश मांगों पर लिखित आश्वासन प्रदान किया। ⚠️ पृष्ठभूमि मजदूरों ने बताया कि अक्टूबर 2025 में प्रबंधन के साथ हुई बैठक में चार माह के भीतर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वादे पूरे नहीं हुए। इसके बाद 9 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित हड़ताल को भी कंपनी के आश्वासन पर स्थगित किया गया,…
झाबर/पाली/कोरबा, 19 अप्रैल 2026 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक माननीय तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम का जन्मदिवस ग्राम झाबर स्थित बूढ़ादेव चौक में अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मानव सेवा से सराबोर रहा आयोजन जन्मदिन को जनसेवा के संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए विधायक मरकाम ने आम जनमानस एवं राहगीरों को शीतल पेय, शरबत एवं फलों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य जनसेवा है और उनका जन्मदिन तभी सार्थक…
Contact Us
उदय कुमार
संपादक
सह संपादक – राजेश कुमार जायसवाल
ईमेल : nawachhattisgarh70@gmail.com
पता : पाली रोड, दीपका, जिला कोरबा (छ.ग.)
Useful Pages
© 2025 Nawa Chhattisgarh. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology
