कोरबा। सामाजिक कार्यकर्ता उदय चौधरी ने अपनी पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद के संबंध में जिला कलेक्टर, कोरबा को ज्ञापन सौंपकर कथित फर्जी बंटवारे, कथित फर्जी हस्ताक्षरों तथा कथित रूप से धोखाधड़ीपूर्वक तैयार किए गए वसीयतनामा एवं पावर ऑफ अटॉर्नी की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में उदय चौधरी ने कहा है कि उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय रामपति चौधरी, जो एसईसीएल के कर्मचारी थे, ने अपने एवं उनकी माता के नाम से भूमि क्रय की थी। उनके अनुसार, पिता के निधन के बाद संपत्ति का उत्तराधिकार माता एवं तीनों भाइयों के बीच होना था।

उदय चौधरी का आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में उनके बड़े भाई एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों ने कथित रूप से उनके फर्जी हस्ताक्षरों का उपयोग कर पैतृक भूमि का बंटवारा कर दिया। उनका कहना है कि उन्हें न तो इस बंटवारे की जानकारी दी गई और न ही उन्होंने किसी संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी माता को गुमराह कर उनकी शेष भूमि के संबंध में कथित रूप से धोखाधड़ीपूर्वक वसीयतनामा तथा पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कराई गई, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

उदय चौधरी ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत बंटवारे की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के बाद उन्होंने संबंधित दस्तावेजों के साथ थाना दीपका में शिकायत की थी। उनके अनुसार, उनकी शिकायत पर कार्रवाई होने के बजाय उनके विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए और उन्हें जेल जाना पड़ा।

उन्होंने यह भी कहा कि बाद में न्यायालय से उन्हें बरी कर दिया गया।ज्ञापन में उन्होंने यह भी कहा है कि वर्तमान में राजस्व अभिलेखों एवं मौके की स्थिति में अंतर होने के कारण उन्हें लगातार भूमि विवाद और प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सीमांकन एवं अन्य प्रक्रियाओं में भी बाधाएं आ रही हैं।

जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने प्रमुख रूप से पैतृक संपत्ति के बंटवारे की उच्चस्तरीय जांच, कथित हस्ताक्षरों की फॉरेंसिक जांच, जांच में अनियमितता सिद्ध होने पर बंटवारा निरस्त करने की कार्रवाई, वसीयतनामा एवं पावर ऑफ अटॉर्नी की वैधता की जांच, राजस्व अभिलेखों एवं वास्तविक स्थिति का मिलान, सीमांकन संबंधी बाधाओं का समाधान, सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच, जांच पूर्ण होने तक भूमि के हस्तांतरण पर रोक तथा संबंधित कानूनों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।
उदय चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल निष्पक्ष जांच और न्याय प्राप्त करना है। उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।जारीकर्ता:उदय चौधरीसामाजिक कार्यकर्तावार्ड क्रमांक–11, दीपकाजिला–कोरबा (छत्तीसगढ़)मो.: 7999043699
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

