दीपका, 27 अप्रैल 2026:
नगर के प्रख्यात समाजसेवी एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री उदय नारायण जायसवाल जी का आज प्रातः लगभग 8:00 बजे 81 वर्ष की आयु में दुःखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
श्री जायसवाल जी सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में वर्षों से सक्रिय रहे। उन्होंने नगर में रक्तदान शिविरों का आयोजन, वृक्षारोपण अभियान, निर्धन बच्चों की शिक्षा में सहयोग तथा विभिन्न धार्मिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मृदुभाषी स्वभाव, सरल व्यक्तित्व एवं सेवाभाव के कारण वे सभी वर्गों में अत्यंत लोकप्रिय एवं सम्मानित थे।
वे अपने पीछे पुत्र श्री संजय जायसवाल, श्री प्रेम जायसवाल, श्री राजेश जायसवाल एवं श्री दिनेश जायसवाल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन का समाचार मिलते ही दीपका नगर में शोक की लहर फैल गई। व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

