प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र, टीपी नगर स्थित विश्व सद्भावना भवन में अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में दादी रत्नमोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि को विश्व एकता दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि दादी रत्नमोहिनी जी ने मात्र 12 वर्ष की आयु में ही ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़कर ईश्वरीय सेवा और विश्व कल्याण के प्रति अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। 101 वर्ष की आयु तक भी वे सक्रिय रहीं और अनेक विदेश यात्राएं कर परमात्म संदेश का प्रसार किया। मुख्य प्रशासिका के रूप में उन्होंने संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्रद्धांजलि सभा में ब्रह्माकुमारी लीना एवं ब्रह्माकुमारी आशा ने दादी जी के आदर्शों, गुणों और प्रेरणादायक जीवन चरित्र का विस्तार से वर्णन किया। वहीं, संस्था से जुड़े भ्राता शेखर राम जी और श्याम राव ने भी उनके साथ बिताए गए स्मरणीय पलों को साझा किया।
अंत में उपस्थित सभी भाई-बहनों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

