दिनांक : 03 जून 2026
कोरबा जिले के ग्राम मलगांव निवासी श्री राजेश कुमार जायसवाल ने अपने पिता स्वर्गीय उदय नारायण जायसवाल (उम्र 81 वर्ष) की अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में उपचार के दौरान हुई मृत्यु को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर को लिखित शिकायत सौंपकर मेडिकल लापरवाही की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार स्वर्गीय उदय नारायण जायसवाल को 14 अप्रैल 2026 को दाहिने पैर में दर्द की शिकायत के कारण अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के समय वे पूरी तरह होश में थे, स्वयं चल-फिर रहे थे तथा बातचीत कर रहे थे।

उपचार के दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज को आईसीयू एवं वेंटिलेटर पर रखने के कारणों की स्पष्ट जानकारी परिजनों को नहीं दी गई।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि उपचार के दौरान दी गई दवाओं, इंजेक्शनों एवं अन्य चिकित्सीय प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी परिजनों को उपलब्ध नहीं कराई गई तथा केवल विभिन्न दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए जाते रहे।
दिनांक 27 अप्रैल 2026 को सुबह 8:01 बजे अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को मरीज की मृत्यु की सूचना दी गई।राजेश कुमार जायसवाल ने 01 जून 2026 को बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी।

इसके पश्चात उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर को औपचारिक शिकायत प्रस्तुत कर मामले में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।शिकायत में निम्न प्रमुख मांगें की गई हैं—
1. मामले की जांच हेतु मेडिकल विशेषज्ञों की स्वतंत्र समिति गठित की जाए।
2. अपोलो अस्पताल, बिलासपुर से संबंधित समस्त मेडिकल रिकॉर्ड एवं उपचार दस्तावेजों की जांच कराई जाए।
3. जांच में दोषी पाए जाने वाले चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध छत्तीसगढ़ क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट, 2010 तथा अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।
4. जांच पूर्ण होने तक अस्पताल के पंजीयन की समीक्षा एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।
5. की गई कार्रवाई से शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए।शिकायत की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़, संभागायुक्त बिलासपुर, कलेक्टर बिलासपुर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर तथा थाना प्रभारी सरकंडा को भी प्रेषित की गई है।
शिकायत प्राप्त होने के बाद अब परिजनों एवं आमजन की निगाहें प्रशासनिक जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं
राजेश कुमार जायसवाल पुत्र स्व. उदय नारायण जायसवालग्राम मलगांव, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)मो. 9907593905, 6260289573
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

