कोरबा, छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जे.जे.एफ. के राज्य सचिव शिवचरण चौहान द्वारा कलेक्टर कोरबा को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत साजापानी में वर्ष 2019 में जिला खनिज न्यास मद से निर्मित सड़क निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत साजापानी, जनपद पंचायत करतला, जिला कोरबा अंतर्गत केनाभाठा से गौटियापारा तक लगभग 5 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया गया था।

आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के कारण सड़क कुछ ही महीनों में उखड़ने लगी और वर्तमान में सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सड़क के नाला पुल में दरार आ चुकी है तथा सड़क पर गंदा एवं अपशिष्ट पानी बहने के कारण सड़क नाले जैसी स्थिति में बदल गई है।
इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूर्व में भी संबंधित मामले की शिकायत की गई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।मानव अधिकार संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात पूर्व सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।प्रमुख मांगें:
✅ सड़क निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच
✅ दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई
✅ बरसात से पहले सड़क का पुनर्निर्माण
✅ ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा
छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जे.जे.एफ. ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

✍️ शिवचरण चौहानराज्य सचिव छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जे.जे.एफ.📰
नवा छत्तीसगढ़ न्यूज़“सच की आवाज, जनता के साथ”
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.




