कोरबा, 30 मई 2026। कोरबा शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से संचालित अवैध सट्टा, नशाखोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध क्षेत्रवासियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा संचालन, खुलेआम नशाखोरी तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे क्षेत्र का वातावरण दूषित हो रहा है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार उक्त स्थान के आसपास विद्यालय संचालित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। ऐसे में इन अवैध गतिविधियों का बच्चों के भविष्य और सामाजिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।
क्षेत्रवासियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं एवं आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल निर्मित हो रहा है। यदि समय रहते इन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में कानून-व्यवस्था संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।ज्ञापन के माध्यम से नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से निम्न मांगें रखी हैं—
पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में संचालित अवैध सट्टा कारोबार की जांच कर तत्काल बंद कराया जाए।क्षेत्र में खुलेआम हो रही नशाखोरी पर प्रभावी रोक लगाई जाए।आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास विशेष निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।क्षेत्रवासियों ने जनहित, महिला सुरक्षा एवं बच्चों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।जारीकर्ता:पुरानी बस्ती क्षेत्रवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विशाल साहू पुरानी बस्ती, कोरबा (छत्तीसगढ़) दिनांक: 30 मई 2026
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.




