जिला कोरबा, जनपद पंचायत कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली (पडनिया) स्थित श्रम सेवा भू-स्थापित कामगार संगठन कार्यालय में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ के सैकड़ों बेरोजगार ड्राइवरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ड्राइवरों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि वे पहले कुसमुंडा खदान में कार्यरत थे, लेकिन टेंडर समाप्त होने के बाद से अब तक उन्हें रोजगार नहीं मिला है। ड्राइवरों का कहना है कि उन्होंने करीब 2–3 महीने पहले अपना रिज्यूम जमा किया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
ड्राइवरों ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आदित्य बहेरा द्वारा पूर्व में आश्वासन दिया गया था कि सभी बेरोजगार ड्राइवरों को नौकरी दिलाई जाएगी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इस कारण ड्राइवरों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बैठक में उपस्थित लोगों ने महासंघ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में
गोविंदा सारथी
विनोद सारथी
कैलाश साहू
उपस्थित रहे।
वहीं महासंघ की ओर से
प्रदेश मीडिया प्रभारी बोधन चौहान
ब्लॉक कोषाध्यक्ष धन सिंह कंवर
ब्लॉक सचिव खेम सिंह कंवर
ब्लॉक प्रभारी कमलेश मैत्री
ब्लॉक उपाध्यक्ष संजय चौहान
सहित बड़ी संख्या में ड्राइवर मौजूद रहे।
ड्राइवरों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द रोजगार की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आगे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.




