कोरबा, 28 जुलाई 2026।ग्राम पंचायत नकटीखार के देवरास मोहल्ला के निवासियों ने क्षेत्र की बदहाल सड़क और ग्राम पंचायत में प्राप्त मूलभूत (वित्तीय मद) राशि के उपयोग की जांच की मांग को लेकर कलेक्टर को जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया है कि देवरास मोहल्ले में लगभग 600 मीटर कच्ची सड़क लंबे समय से अत्यंत जर्जर अवस्था में है। सड़क खराब होने के कारण स्कूली बच्चों के आवागमन, बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने तथा ग्रामीणों के दैनिक आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मार्च 2025 से 27 जुलाई 2026 के बीच ग्राम पंचायत नकटीखार को विभिन्न विकास कार्यों के लिए मूलभूत वित्तीय मद से लगभग 10 से 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इसके बावजूद देवरास मोहल्ले की सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने उक्त राशि के उपयोग एवं विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि देवरास मोहल्ले की जर्जर सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए तथा ग्राम पंचायत में मूलभूत राशि के व्यय की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
यह ज्ञापन समस्त देवरास मोहल्ला, ग्राम पंचायत नकटीखार के निवासियों की ओर से जनदर्शन में प्रस्तुत किया गया।
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

