छत्तीसगढ़ कोरबा
क्रांतिकारी, संघर्षशील, कर्मठ, जुझारू दीपका परिक्षेत्र में आप पार्टी के “वन मेन आर्मी” धर्म दास गुप्ता (गांधी जी) जो 2013 से लेकर अभी तक दीपका (कटघोरा क्षेत्र) मे पार्टी व क्षेत्र के मुद्दों के लिए समर्पित भाव से संघर्ष करते रहते हैं । धर्म दास (गांधी) जी को 2017 में क्षेत्र में अनियमित बिजली बिल की समस्या को लेकर विशाल जन आन्दोलन किए थे। जिस दौरान उन्हें गांधीगिरी में जेल तक जाना पडा था।

धर्म दास गुप्ता जी आम आदमी पार्टी के बैनर तले 2019 में वार्ड क्रमांक 07 से चुनाव लड़े थे। इनका मूल उद्देश्य अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करना है।

2024 मे धर्मदास गुप्ता जी में कृष्णा नगर दीपका में रेलवे प्रबंधन के खिलाफ महा-आंदोलन किया जिसके परिणाम स्वरुप परिणाम स्वरूप स्थानीय पीड़ित लोगों को लाभ मिला।
आर्थिक स्थिति कमजोर होनें के बावजूद धर्मदास गुप्ता (गाँधी) जी आम आदमी पार्टी के बैनर तले स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़े और अपनी पत्नी को वार्ड पार्षद के लिए चुनाव लड़ाए। विरोधियों से मुकाबला करते हुए क्षेत्र में दमदारी से चुनाव को प्रभावित करते हुए पालिका अध्यक्ष चुनाव में चौथे स्थान पर रहे।
इसके बाद से आप पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी बनाया गया और वर्तमान में उन्हें एक नई जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पार्टी की ओर से दी गई है। बात यहाँ अमीरी या गरीबी की नहीं बल्कि क्षेत्र में उनकी कार्यशैली उन्हें एक अलग ही पहचान प्रदान करती है।

कटघोरा व दीपका के क्षेत्रवासियों को संदेश देते हुवे उन्होंने कहा कि जिसे जनता नें अन्य पार्टियों पर विश्वास जताया। मगर उनके विश्वास पर कोई खरा नहीं उतरा। आज अगर छत्तीसगढ़ प्रदेश को देखें तो कहीं जंगल कट रहे हैं तो कहीं जकीने लूटी जा रही हैं। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर कोई नियंत्रण नहीं तो वहीं सरकारी अस्पतालो की स्थिति एकदम दयनीय बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ वासियों नें एक के बाद एक करके दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को अवसर दिया। अब जनता उनसे ऊब चुकी है। अब छत्तीसगढ़ में विकल्प की तलाश जनता कर रही है। जिस बिच आम आदमी पार्टी एक अच्छा विकल्प बनकर उभर रही है।
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

