NEET पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली और E20 ईंधन नीति के विरोध में उठाई बुलंद आवाजकोरबा, 25 जुलाई 2026।देशभर में NEET पेपर लीक, विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला इकाई कोरबा द्वारा शनिवार को विशाल पैदल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।यह पैदल मार्च घंटाघर कोरबा से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, कोसाबाड़ी होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में नारे लगाए तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें प्रस्तुत कीं।
प्रमुख मांगें
● छात्रों पर लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाईसंगठन ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

इसी संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
● E20 ईंधन नीति पर पुनर्विचारज्ञापन में संगठन ने E20 (एथेनॉल मिश्रित) ईंधन नीति पर पुनर्विचार की मांग करते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों के वाहनों के इंजन, माइलेज एवं रखरखाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

इसी मुद्दे को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफे की भी मांग की गई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थितकार्यक्रम में प्रदेश सह-प्रभारी मनोज बंजारे मुख्य अतिथि तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. खिलन प्रसाद साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।आंदोलन का नेतृत्व जिला प्रभारी दिलीप बंजारे एवं जिलाध्यक्ष अजीत सोनवानी ने किया।

इस अवसर पर हीरालाल बौद्ध, सुमित भारद्वाज, गोवर्धन रात्रे, राजेश पोरते, अल्ताफ खान, ओकेश्वर भारद्वाज, राजकुमार सोनवानी, अमृता रात्रे, ललिता धीरही, कारण रात्रे, गिरजाशंकर खूंटे, अनिल खूंटे, विद्या बंजारे, हुसैन्द्र आदिले, प्रताप रात्रे, संतदास महंत, डॉ. गुलशन पाटले, हिमालय ओगरे, तातवीर कोर्राम, देवेंद्र यादव, वेद प्रकाश निर्मलकर, नरेंद्र सूर्यवंशी, महेंद्र कुर्रे सहित बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता, पूर्व पदाधिकारी, अंबेडकरवादी, मानवतावादी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
भवदीय भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला इकाई – कोरबा (छत्तीसगढ़) दिलीप बंजारे जिला प्रभारी अजीत सोनवानी जिलाध्यक्ष
जय भीम | जय संविधान | जय लोकतंत्र | जय विज्ञान
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

