दीपका। देशभर में नशामुक्ति को लेकर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत सर्वमंगला विद्यालय, दीपका में ब्रह्माकुमारीज संस्था, गेवराक्षेत्र की बहनों द्वारा नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

बताया गया कि देशभर में 10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाने का महाअभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में सामाजिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक संस्थाओं से इस नेक पहल में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया गया है। इसी तारतम्य में ब्रह्माकुमारीज गेवरा क्षेत्र की बहनों द्वारा अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से सर्वमंगला विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने बढ़-चढ़कर निभाई सहभागिता।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यालय परिवार ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नशामुक्ति के संदेश को विद्यार्थियों तक पहुंचाने में सहयोग किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

उन्हें बताया गया कि नशे की आदत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार की खुशहाली और समाज के वातावरण पर भी विपरीत प्रभाव डालती है। विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त रहने का संकल्पअभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की प्रतिज्ञा ली।





विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। ब्रह्माकुमारीज संस्था की बहनों ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकार या किसी एक संस्था के प्रयास से संभव नहीं है। इसके लिए परिवार, विद्यालय, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक संस्थाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।

युवाओं को नशे से दूर रखना अभियान का प्रमुख उद्देश्यकार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी पर निर्भर है। ऐसे में युवाओं और विद्यार्थियों को नशे से दूर रखते हुए उन्हें शिक्षा, संस्कार, खेल, रचनात्मक गतिविधियों और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करना बेहद जरूरी है।

ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा आयोजित इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि नशा जीवन की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि स्वयं एक बड़ी समस्या है। सकारात्मक सोच, आत्मअनुशासन और अच्छे संस्कारों के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर दिशा दे सकता है।

सर्वमंगला विद्यालय में आयोजित नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता का

सकारात्मक संदेश दिया।संदेश“नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां।खुद नशामुक्त बनें और दूसरों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करें।”
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

