बिलासपुर। जंगल, जीव एवं जनअधिकार अभियान से जुड़े युवाओं के बिलासपुर लौटने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका स्वागत किया।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर सहित अनेक लोगों ने युवाओं का अभिनंदन कर उनके प्रयासों की सराहना की।स्वागत कार्यक्रम में रमेश अहीर, दुर्गेश साहू, संतोष यादव, सुनील भैना, शशि भैना, दीपक पांडे, बबल मरकाम, निखिल डायरिया, लालू प्रजापति, रोहन पांडे, आशीष, कान्हा प्रजापति, उमाशंकर पटेल, राजकुमार, रमेश, परमेश्वर यादव, प्रीत यादव, नरेंद्र, बबलू, भानु, संजय, आकाश, अंशू यादव, सुमित, लालू यादव, प्रीतम और दीपक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जंगल, जीव एवं जनअधिकार जैसे विषयों पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने अभियान से जुड़े युवाओं के प्रयासों को प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्य जारी रखने का आह्वान किया।


अभियान से जुड़े युवाओं का कहना है कि वे अभियान के समापन के अवसर पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात करना चाहते हैं। उनके अनुसार, इस संबंध में उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी चर्चा की थी और अपनी पहल से उन्हें अवगत कराया था।


कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने स्वागत करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जंगल, जीव एवं जनअधिकार से जुड़े मुद्दों पर उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

