मुकेश कुमार भारती को सर्व पत्रकार एकता महासंघ (छत्तीसगढ़) का कोरबा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाईसर्व पत्रकार एकता महासंघ (छत्तीसगढ़) द्वारा श्री मुकेश कुमार भारती जी को संगठन के कोरबा जिला उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत किए जाने पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
संगठन के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री भारती के नेतृत्व, अनुभव एवं सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती एवं सकारात्मक दिशा प्राप्त होगी। पत्रकार हित, संगठनात्मक एकता तथा समाजहित के कार्यों में उनकी भूमिका प्रेरणादायी सिद्ध होगी।
इस अवसर पर सर्व पत्रकार एकता महासंघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने उनके उज्ज्वल, सफल एवं ऊर्जावान भविष्य की मंगलकामनाएँ करते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की गरिमा एवं उद्देश्यों को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।शुभकामनार्थी:समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणसर्व पत्रकार एकता महासंघ (छत्तीसगढ़)
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.




