SECL दीपका प्रबंधन को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी नें ज्ञापन सौम्पकर यह जानकारी दिए हैं की 30 दिसंबर को खदान बंद करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में GGP नें जिक्र किया है की इससे पहले SECL प्रबंधन, कलिंगा कंपनी एवं गोंङवाना गणतंत्र पार्टी के बिच त्री पक्षीय वार्ता SECL दीपका प्रबंधन के सभागार में रखा गया था। जिस दौरान कुछ विषयों पर परिचर्चा हुई थी जिस दौरान कुछ आश्वासन दिए गए थे। जैसे इ KCC कंपनी द्वारा मेश के कार्य से निकाले गए 20 मजदूरों के संदर्भ में कुछ सकारात्मक कदम उठाया जायेगा ऐसा आश्वासन मिला था।


मगर आज दिनांक तक उन मजदूरों के लिए SECL प्रबंधन या कलिंगा कंपनी द्वारा किसी तरह का कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। जिससे उन मजदूरों के समक्ष आजीविका को लेकर कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी नें कहा है की यह स्थिति वादाखिलाफ़ी के साथ साथ मजदूरों के साथ अन्यायपूर्ण रवैया है। उन मजदूरों को बिना किसी नोटिस के अचानक निकाला गया था। जिससे उनको विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। जिनके हक अधिकारों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी संघर्षरत है। मगर प्रबंधन की सुस्ती से मामला गरमाता हुआ नजर आ रहा है।

ज्ञापन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा secl दीपका प्रबंधन को कहा गया है की दीपका से लेकर डुमरकछार पाली तक जो मुख्य मार्ग है उसमे लाइट की व्यवस्था ठीक से नहीं है। अतः नगर पालिका दीपका के गेट से लेकर डुमर कछार तक लाइट की व्यवस्था किया जाना चाहिए। वैसे ज़ब त्री-पक्षीय वार्ता हुई थी उस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी सिरकी में जो जाम की स्थिति निर्मित होती है। उस विषय पर भी SECL दीपका प्रबंधन से चर्चा किए थे।


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कहना है की अगर शीघ्र ही KCC द्वारा बिना किसी सुचना के काम से अलग किए गए मजदूरों को पुनः बहाल नहीं किया जाता और उल्लेखित समस्याओ का निराकरण नहीं किया जाता तो आगामी दिनांक 30/12/25 से दीपका क्षेत्र की खदान बंदी संहित चरण बद्ध आंदोलन किया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी SECL प्रबंधन की होगी



ोंडवाना गणतंत्र पार्टी नें SECL दीपका प्रबंधन से यह अपील की गई है की मामले को गंभीरता से लेते हुवे तत्काल सकारात्मक पहल करें ताकि किसी भी तरह के अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
उक्त लेटर की प्रतिलिपि कोरबा जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक कोरबा, एस डी एम कटघोरा, तहसीलदार दीपका, थाना प्रभारी हरदी बाजार, व क्षेत्रीय श्रम अधिकारी, जिला कोरबा को दिया गया है।
ज्ञापन सौपते वक़्त प्रभा पोर्ते, राजेश कुमार पोर्ते भीम आर्मी पाली ब ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं गणेश उइके ब्लॉक अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा व अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

यहाँ SECL दीपका प्रबंधन कलिंगा कंपनी द्वारा किए जा रहे असंवैधानिक करतूतों को ढकने का प्रयास करता नजर आ रहा है। और SECL के सभागार में तो SECL के अधिकारी कलिंगा कंपनी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।


ज़ब त्री पक्षीय वार्ता में नियुक्ति के सन्दर्भ में जानकारी मांगी गई थी तो डिटेल देने को कहा गया था। और साथ ही यह बतलाया गया था की एक कमेटी बनाई गई है। जिसमे राजनैतिक पार्टियों के जन प्रतिनिधि एवं सरपंचो को शामिल किया गया है। वह कमेटी जो तय करती है। उन लोगों का चयन ठेका कंपनियों में होता है।
उधर भू विस्थापितों का आरोप था की मूलनिवासियों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जा रही जो बाहरी लोग हैं वह पैसे देकर बड़ी आसानी से नौकरी पा जाते हैं और जो भू विस्थापित हैं। उनकी तो स्कील भी डेवलप नहीं की जाती बिना स्कील डेवलप किए ठेका कंपनियों में इंटरव्यू के लिए भेज़ दिया जाता है। यह तो मूलनिवासीयों के साथ सरासर अन्याय है।
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

