छत्तीसगढ़ कोरबा
कुचेना के ग्राम वासियों ने कुसमुंडा थाना प्रभारी के समक्ष लिखित शिकायत की है की गांव के वन विभाग की भुमि पर कई लोगों की नजर है जो यहाँ के भुमि को कब्जा करने के लिए सक्रिय है।
वन विभाग की भुमि जो अवैध कब्जा किया जा रहा है ज़ब ग्राम वासी इसकी शिकायत प्रशासन से किये तब अतिक्रमणकारीयों द्वारा ग्राम वासियों को जान माल को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी जा रही है। जिसकी शिकायत पुनः कुसमुंडा थाने में की गई है।
आगे उन्होंने यह भी लिखित में दिया है की अगर किसी तरह की जान माल की हानि होती है तो उसके जिम्मेदार अतिक्रमणकारी लोग ही होंगे।
पुलिस प्रशासन को दिए गए लेटर में यह जिक्र किया गया है की वन विभाग की भुमि पर किये जा रहे अवैध कब्जे को लेकर इससे पूर्व अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को लिखित सुचना दी गई थी।
जिस सन्दर्भ में संबंधित अधिकारी जाँच हेतु मौक़े पर आये थे। पर उसके पश्चात अब तक इस अवैध कब्जे पर किसी तरह का अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिससे अति क्रमण कारीयों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं की वह ग्राम वासियों को धमकियाँ भी देने लगे हैं।
ग्राम वासियों ने शासन प्रशासन से इस सन्दर्भ में कड़ी कार्यवाही किये जाने की अपील की है। उनकी मांग है की शासन प्रशासन इस पर अंकुश लगवाए


Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

