दीपका – समाज सेवी उदय चौधरी नें दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू एवं ASI जितेश सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस महा निरीक्षक बिलासपुर छत्तीसगढ़ से इन दोनों पुलिस कर्मी की लिखित शिकायत की गई है। उदय चौधरी में इसके पूर्व भी इन पुलिस कर्मियों व इनके साथ संलिप्त लोगों की लिखित शिकायत पुलिस महा निरीक्षक बिलासपुर से की थी। जिसकी कॉपी दर्री सी एस पी को फॉरवर्ड भी की गई थी।

उन्होंने बतलाया की बयान के लिए उन्हें दर्री सी एस पी बुलाया गया था। मगर वहाँ पता चला की यहाँ बस जाँच होती है। कार्यवाही नहीं। इधर इन पुलिस कर्मियों द्वारा किए जा रहे जन विरोधी कारनामें अति में पहुंच रहे हैं। जिस पर नकेल कसने की शक्त है।

अन्यथा यह समाज पर हावी हो जायेगा और दीपका थाना को क्राइम को सपोर्ट करने का अड्डा बना दिया जायेगा। आज पुनः आई जी बिलासपुर से शिकायत कर पूर्व में की गई शिकायत का हवाला भी दिया गया और बतलाया गया की इससे पहले दिए गए लेटर में बस जाँच हुई है कार्यवाही नहीं तब आई जी महोदय नें आश्वाशन दिया की इस बार देखते हैं कार्यवाही भी सुनिश्चित करवाए जाने की कोशिश की जाएगी।

Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

