प्रेस कोरबा, 20 जुलाई 2026।पुरानी बस्ती क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध, अवैध नशे के कारोबार एवं असामाजिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय नागरिकों ने जिला पुलिस अधीक्षक, कोरबा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले कुछ समय से पुरानी बस्ती क्षेत्र में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। इसके कारण क्षेत्र में गुंडागर्दी, मारपीट, चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है।

महिलाओं, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है।नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पुरानी बस्ती क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाकर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। साथ ही महिलाओं, छात्राओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की भी मांग की गई है।
ज्ञापन में विश्वास व्यक्त किया गया है कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर जनहित के विषय को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई करेगा, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी तथा नागरिक सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकेंगे।जारीकर्ता विशाल कुमार साहू पुरानी बस्ती, कोरबा (छत्तीसगढ़)दिनांक: 20 जुलाई 2026
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

