कोरबा। विकास के दावों के बीच ग्राम अरदा (भेजीनारा) की सड़क पहली ही बारिश में कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की वर्तमान स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि न्यू TMC कंपनी के आने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत लगातार बिगड़ती चली गई, लेकिन अब तक स्थायी सुधार के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने और गहरे कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों, दोपहिया वाहन चालकों तथा ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह दलदल में बदल गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

उनका कहना है कि सड़क की बदहाली का असर दैनिक जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आवागमन पर सीधा पड़ रहा है।तस्वीरें भी सड़क की वास्तविक स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं। कीचड़ और गहरे गड्ढों से भरी सड़क यह सवाल खड़ा करती है कि यदि विकास कार्यों के नाम पर भारी वाहन चल रहे हैं, तो प्रभावित सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?ग्रामीणों की प्रमुख मांगेंसड़क का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए।बरसात के दौरान सुरक्षित आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

यदि कंपनी के भारी वाहनों से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, तो संबंधित कंपनी से सड़क की मरम्मत कराई जाए।जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा, या जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या का समय रहते समाधान करेंगे?

Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

