मूल निवासी संघ छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा अनुशासन संबंधी स्पष्टीकरण सूचना
मूल निवासी संघ एक लोकतांत्रिक एवं राष्ट्रीय संगठन है, जो एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समाज के हक, अधिकार एवं संवैधानिक न्याय की लड़ाई हेतु कार्यरत है।
संगठन की अनुशासन व्यवस्था एवं संगठनात्मक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए मूल निवासी संघ छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा अमरजीत पटेल, शाजी जान, जय साहू, अजीत एवं जोश थॉमस से उनके कथित गैर-अनुशासनात्मक गतिविधियों एवं अलग संगठन बनाने संबंधी कारणों पर 3 (तीन) दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई है।
निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में संगठन के संविधान एवं नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्तियों की स्वयं की होगी।मिशन में आपका साथीओम प्रकाश वर्मामहासचिवमूल निवासी संघ
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.




