
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामखिलावन उइके नें कोरबा जिला कलेक्टर महोदय को पत्राचार करके यह सुचना दिए हैं की क़ृषि उपज मंडी केंद्र निरधी एवं पोंडी में किसानो का धान खरीदने से मना किया जा रहा है। और पूछने पर यह बात कही जा रही है की धान 17 प्रतिशत से ज्यादा कम नमी वाला है। जिस मुद्दे को लेकर गोंणवाना गणतंत्र पार्टी के लोग पाली एस.डी. एम के समक्ष अपनी वेदना रखने गए हुवे थे।
ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ शासन नें धान खरीदी के लिए मापदंड तय किया है। जिसके तहत धान में अधिकतम नमी की मात्रा 17 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। लेकिन क़ृषि उपज मंडी निरघी एवं पोंडी द्वारा 17 प्रतिशत से कम नमी वाले धान को खरीदने से इनकार किया जा रहा है। और किसानो को वापस भेज़ दिया जा रहा है। जिससे किसानो में असंतोष की स्थिति निर्मित हो चुकी है। क्योंकि कई किसान समिति से कर्ज लेकर खेती किए हैं। अगर उनका धान नहीं ख़रीदा गया। तो किसानो को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ेगी। जिस वज़ह से किसान समिति द्वारा लिया गया कर्ज की किस्त समय पर अदा करके कर्ज नहीं चूका पाएंगे। जिससे उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस तरह के रवइये का किसानो पर बहुत की नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उनका जन जीवन प्रभावित होगा।
इस मामले को लेकर गोंणवाना गणतंत्र पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामखिलावन उइके नें कोरबा जिला कलेक्टर महोदय को पत्राचार करके किसानो की वेदना से रूबरू करवाए हैं। और संवेदनशील मामले को मानवता की दृश्टिकोण से देखते हुवे इस मामले में हस्तक्षेप करते हुवे पाली अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित करने का आग्रह किए हैं की वह किसान की धान खरीदी करने के लिए संबंधित क़ृषि उपज मंडी को निर्देशित करें।
आगे पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है की अगर मामले में यही रवैया रहा तो गोण वाना गण तंत्रपार्टी किसानो के हित एवं समर्थन में आंदोलन करने को बाध्य रहेगी। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदार शासन प्रशासन होंगे।
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

