दीपका, कोरबा | 13 जुलाई 2026।सामाजिक कार्यकर्ता एवं नवा छत्तीसगढ़ न्यूज़ के संपादक उदय कुमार चौधरी ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL), वितरण केंद्र दीपका के कार्यपालन अभियंता को दो विस्तृत शिकायत-पत्र सौंपकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिल में हुई असामान्य वृद्धि पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है।
शिकायत में बताया गया है कि पूर्व में सामान्य (एनालॉग) मीटर लगे होने पर समान विद्युत खपत के बावजूद मासिक बिजली बिल लगभग ₹500 आता था, जबकि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद जून 2026 के बिल में 287 यूनिट की खपत दर्शाते हुए लगभग ₹1200 का बिल जारी किया गया है।

इससे उपभोक्ता के मन में बिलिंग प्रक्रिया एवं मीटर की शुद्धता को लेकर गंभीर संदेह उत्पन्न हुआ है।शिकायत-पत्र में CSPDCL से निम्न प्रमुख मांगें की गई हैं—जून 2026 के बिजली बिल का आइटम-वाइज (Item-wise) विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जाए।FPPAS, Electricity Duty, Cess तथा अन्य सभी अतिरिक्त शुल्कों का वैधानिक आधार एवं गणना स्पष्ट की जाए।
स्मार्ट मीटर लगाए जाने से पहले एवं बाद के 12 माह के बिजली उपभोग एवं बिल का तुलनात्मक विवरण उपलब्ध कराया जाए।उपभोक्ता की उपस्थिति में मीटर एक्यूरेसी टेस्ट (Meter Accuracy Test) कराया जाए।
यदि बिल गणना में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसका संशोधन कर अतिरिक्त वसूली गई राशि समायोजित अथवा वापस की जाए।वर्तमान स्मार्ट मीटर हटाकर पूर्व की तरह सामान्य (नॉर्मल) मीटर पुनः स्थापित किया जाए अथवा निष्पक्ष तकनीकी परीक्षण कराया जाए।उदय चौधरी ने कहा कि प्रत्येक विद्युत उपभोक्ता को विद्युत अधिनियम, 2003, Electricity Consumer Rights Rules, 2020 तथा CSERC के प्रावधानों के अनुसार पारदर्शी बिलिंग और सही जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है।
यदि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता, तो वे उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (CGRF), विद्युत लोकपाल (Electricity Ombudsman), छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) तथा अन्य सक्षम मंचों के समक्ष विधिसम्मत कार्रवाई करेंगे।उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक उपभोक्ता का नहीं, बल्कि उन सभी उपभोक्ताओं का है जो स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर चिंतित हैं।
इसलिए CSPDCL को इस विषय में पारदर्शिता अपनाते हुए निष्पक्ष जांच कर उपभोक्ताओं का विश्वास बहाल करना चाहिए।जारीकर्ता:उदय कुमार चौधरी सामाजिक कार्यकर्ता एवं संपादकनवा छत्तीसगढ़ न्यूज़ दीपका, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

