दीपका, 13 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार उदय चौधरी ने नगर पालिका परिषद दीपका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदन देकर अपने हिस्से के भवन का संपत्ति कर (हाउस टैक्स) पृथक रूप से अपने नाम से निर्धारित कर कर-वसूली प्रारंभ करने की मांग की है।
उदय चौधरी ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय रामपति चौधरी के वर्ष 2018 में निधन के बाद वर्ष 2021 में पारिवारिक संपत्ति का विधिवत बंटवारा हुआ, जिसमें उनके हिस्से में 3 डिसमिल भूमि एवं उस पर निर्मित भवन आया।

अब तक उक्त भवन का संपत्ति कर उनकी माता द्वारा नियमित रूप से जमा किया जाता रहा है तथा किसी प्रकार का कर बकाया नहीं है। अब वे अपने हिस्से के भवन का कर स्वयं जमा करना चाहते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के बावजूद नगर पालिका परिषद दीपका पिछले लगभग छह माह से उनके आवेदन पर कोई निर्णय नहीं ले रही है।


संबंधित कर्मचारियों द्वारा बार-बार अलग-अलग कारण बताकर उन्हें कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं, जबकि आज तक कोई लिखित आपत्ति या कमी भी नहीं बताई गई है।उदय चौधरी का कहना है कि इससे पहले भी नल-जल कनेक्शन के मामले में उन्हें इसी प्रकार अनावश्यक रूप से परेशान किया गया था।
उनका आरोप है कि जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने एवं नगर पालिका में कथित अनियमितताओं को उजागर करने के कारण उनके साथ दुर्भावनापूर्ण एवं भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन में कोई कमी है तो नगर पालिका का दायित्व है कि वह उसे लिखित रूप में बताए, न कि बिना कारण महीनों तक लंबित रखे।
उदय चौधरी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनके आवेदन पर नियमानुसार निर्णय नहीं लिया गया, तो वे सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे तथा आवश्यक होने पर कलेक्टर, राज्य शासन, प्रधानमंत्री कार्यालय, लोकायुक्त एवं माननीय उच्च न्यायालय सहित सक्षम मंचों पर न्याय की मांग करेंगे।
उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि उनके आवेदन का शीघ्र निराकरण कर उन्हें अपने हिस्से के भवन का संपत्ति कर अपने नाम से जमा करने का अधिकार प्रदान किया जाए।जारीकर्ता:उदय चौधरीसामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार नवा छत्तीसगढ़ न्यूज़
स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक-11, दीपका, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)मो – 7999043698
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

