छत्तीसगढ़ में मूलनिवासी संघ के प्रदेश एवं 10 जिलों के जिला पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत पटेल ने की।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, सामाजिक मुद्दों, संवैधानिक अधिकारों एवं जनसरोकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सामाजिक न्याय, संगठन सशक्तिकरण तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीकों से जनहित के विषयों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक में विशेष रूप से निम्न विषयों पर चर्चा एवं रणनीति तैयार की गई—आदिवासी समाज से जुड़े अत्याचार एवं सामाजिक मुद्दों के विरुद्ध संगठनात्मक स्तर पर जनजागरण एवं आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना।मसीही समाज से जुड़े अधिकारों, सुरक्षा एवं कानूनों के सामाजिक प्रभावों पर चर्चा तथा संवैधानिक दृष्टिकोण से आगे की रणनीति बनाना।छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज से संबंधित हिंसा एवं सामाजिक तनाव की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शांति एवं न्याय सुनिश्चित करने हेतु सामाजिक पहल को मजबूत करने का निर्णय।संगठन विस्तार, सामाजिक एकजुटता एवं जनभागीदारी को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर सहमति।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।बैठक का समापन सामाजिक एकता, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा एवं शांतिपूर्ण जनआंदोलन के संकल्प के साथ किया गया।जारीकर्ता:मूलनिवासी संघ, छत्तीसगढ़जय भीम | जय संविधान | जय मूलनिवासी
Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.




