कोरबा [ सुघर गांव ]। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध संगठन ‘सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ ‘ ने कोरबा जिले में अपनी नई जिला कार्यकारिणी गठित किया। संगठन मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के सम्मान की रक्षा करनें के साथ ही साथ, जनता व पत्रकारों की आवाज को भी शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाना है।

कोरबा जिले में पत्रकारिता को नई दिशा देने के लिए एवं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए उदय चौधरी को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनके साथ ही अनुभवी और सक्रिय पत्रकारों की एक सशक्त टीम तैयार की गई है, जिसमें शामिल हैं। उदय चौधरी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, हीरालाल बौद्ध जिला उपाध्यक्ष, दिलीप बंजारे जिला सचिव, सरस्वती मरकाम जिला कोषाध्यक्ष, मिनेश गोस्वामी मीडिया प्रभारी

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करते हुए संकल्प लिया कि वे जिले के प्रत्येक पत्रकार के साथ होने वाले अन्याय और शोषण के विरुद्ध निरंतर आवाज उठाते रहेंगे एवं पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखेंगे।

सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की पत्रकारों के हितों और एकजुटता पर हुंकार।
छत्तीसगढ़। सर्व पत्रकार एकता महासंघ ने अपनी संगठनात्मक शक्ति का विस्तार करते हुए प्रदेश स्तरीय कार्यों और उद्देश्यों को रेखांकित किया है। संगठन अब केवल जिला स्तर तक सीमित न रहकर पूरे छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मिशन मोड में कार्य कर रहा है।

अन्याय के विरुद्ध बुलंद होगी आवाज
प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद कुमार बंजारे और प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ बरेठ के नेतृत्व में संगठन ने यह स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पत्रकारों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार, शोषण या अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन पत्रकारों के हितों के लिए शासन से लेकर भारत सरकार तक अपनी आवाज प्रमुखता के साथ उठा रहा है।

संगठन के मुख्य उद्देश्य और संकल्प :-
संगठन का मूल उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को समय-समय पर सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाना, समाज और राज्य में हो रहे अवैध कार्यों को उजागर करना और शासन का ध्यान उन समस्याओं की ओर आकर्षित करना, प्रदेश के सभी जिलों के कर्मठ, ईमानदार, निष्पक्ष, मेहनत पत्रकारों को एक मंच पर लाकर संगठन की शक्ति से सामाजिक बदलाव लाने की दिशा में काम करना।

दिग्गजों की मौजूदगी में बनी रणनीति
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष (कोरबा) जावेद अली आजाद, कैलाशु पटेल, उदय चौधरी, विष्णु यादव, सरस्वती मरकाम, नारायण चन्द्राकर और पूर्व मीडिया प्रभारी प्रदीप राव सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में योगेश सलूजा, पुरुषोत्तम साहू, संतोष भट्ट, संध्या भारद्वाज, मिनेश गोस्वामी, संदीप दीवान, इन्द्रपाल सिंह कँवर, विनोद सारथी, दिलहरण सारथी, उपसरपंच बलराम यादव, जदुमन दास, विकास दुबे, संतोष कुमार, विजय प्रताप सिंह, शत्रुहन कँवर, मुन्ना प्रसाद, बिरजू कुमार, मंगलू राजपूत, ओमप्रकाश साहू, रवि कुमार खुटे, टाईगर, सुरजीत पटेल, राजेन्द्र कुमार यादव, मोनू, जितेन्द्र कुमार और गोविंदा सारथी सहित भारी संख्या में पत्रकार, समाज सेवी एवं पीड़ित शोषित भू विस्थापित व आम नागरिक भी उपस्थित रहे।

सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनके मान-सम्मान को बनाए रखने* *और पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए एक सक्रिय संगठन के रूप में कार्य कर रहा है।

पत्रकारों का संरक्षण और न्याय :- पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के असहाय वर्ग के साथ होने वाले शोषण और अन्याय के खिलाफ यह “महा संगठन” आवाज उठाता है, राज्य में हो रहे अवैध कार्यों पर पैनी नजर रखना और उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ शासन से लेकर भारत सरकार तक अपनी आवाज बुलंद करना महासंघ के प्राथमिक लक्ष्यों में शामिल है, यह संगठन पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करता है, जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब पोर्टल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है, महासंघ पत्रकारों की सुरक्षा (धूप, गर्मी और अन्य कठिन परिस्थितियों में कार्य) और उनके हितों से जुड़ी समस्याओं को शासन और प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखता है। आपको बता दे, कि सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के माध्यम से पत्रकार बंधु अपनी मांगों जैसे की पत्रकार कॉलोनी का निर्माण और प्रेस क्लब के लिए फंड की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार के मंत्रियों और विधायकों के संपर्क में रहते हैं। अगर आप महासंघ की गतिविधियों और सदस्यता के बारे में अधिक जानकारी चाहते है,तो स्थानीय जिला इकाइयों (जैसे कोरबा जिला इकाई) से संपर्क कर सकते हैं।






Uday Kumar serves as the Editor of Nawa Chhattisgarh, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

