रायपुर ,14 नवंबर 2024// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गुरुवार को उनके निवास कार्यालय में सिक्ख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने 15 अक्टूबर को श्री गुरुनानकदेव जी के प्रकाश पर्व पर खालसा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल को श्री गुरुनानकदेव जी के प्रकाश पर्व कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए गुरुनानकदेव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता मनमोहन सिंह चावला, लवली अरोड़ा, मोनू सलूजा, सोनू सलूजा, नरेन्द्र सलूजा और सिक्ख समाज के सदस्य उपस्थित थे। श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल को आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सिक्ख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात। श्री गुरुनानकदेव जी के प्रकाश पर्व कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
Date: