CG BREAKING: आज विधानसभा के मानसून सत्र का अंतिम दिन

Date:

gmedianews24.com/रायपुर : छग विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। आज भी पक्ष और विपक्ष के बीच बहस हो सकती है। कई मुद्दों पर आज सदन में हंगामा हो सकता है। सदस्यों ने आज 87 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है। आज सदन में 14 विधायकों की ओर से निजी याचिकाएं प्रस्तुत होगी।

तीसरी बार मोदी के PM बनने पर केदार कश्यप शुभकामना का प्रस्ताव लाएंगे। साथ ही छग माल और सेवा कर संशोधन विधेयक पर चर्चा होगी। वहीं CAG की ऑडिट रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके ​अलावा आज लोकसेवा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत होगा।

आपको बता दें कि मानसून सत्र के चौथे दिन भी पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार नोकझोंक देखने को मिली। बता दें कि प्रश्नकाल के दौरान दोनों दलों ने कई सवाल भी उठाए। इस दौरान सदन में कौशल्या विहार के गजराज तालाब का मुद्दा भी गुंजा। विधायक राजेश मूणत ने इस मामले में सवाल करते हुए कहा कि तालाब के आसपास की जमीन आमोद प्रमोद में इस्तेमाल होनी थी।

Share post:

Popular

More like this
Related

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 15 हजार 747 परिवारों को मिला पक्का आवास

अंबिकापुर/ 30 मार्च / चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर...

ब्रेकिंग : भूमाफियाओं ने स्कूल के शासकीय जमीन का बना लिया पट्टा

अंबिकापुर बिग ब्रेकिंग मैनपाट में फिर सामने आया बड़ा जमीन...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भवती किए जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भवती किए जाने...