अंबिकापुर -सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत मानपुर में 35 हाथियों का दल बीती रात से विचरण कर रहा हैं। वही आधा दर्जन से अधिक किसानों के फसल को नुकसान भी पहुचाया है। बताया जा रहा है कि 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैले फसलों को हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। जिसमे गन्ना, आलू, सरसों सहित अन्य सामानों को नुकसान पहुचाया है। इधर वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों को समझाइस दी जा रही है कि हाथियों के नजदीक ना जाए। वही वन विभाग हाथी विचरण क्षेत्र अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं।
35 हाथियों का दल पहुंचा मानपुर,ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Date: