CG News : सर्पदंश से 2 भाईयों की मौत, परिजन सदमे में

Date:

कांकेर : पखांजूर में एक ज़हरीले साँप के काटने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। दोनों मासूम एक ही घर के थे। 2 सगे भाइयों को साँप ने काट दिया। एक ही कमरे में दोनों भाई अपने माँ व पिता के साथ सो रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार रात 3 बजे सांप ने उन्हे काट लिया। एक भाई 5 वर्ष और दूसरा 3 वर्ष का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। यह पखांजूर थाना के पी व्ही 130 श्रीनगर गांव का पूरी घटना है।

बता दें कि दो दिन पहले राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई थी। जहां जहरीले सांप ने मां-बेटी को काट लिया। आनन-फानन में मां-बेटी को महासमुंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई है। परिजनों ने सांप को खोजकर मार डाला है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम भसेरा का है।

Share post:

Popular

More like this
Related

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 15 हजार 747 परिवारों को मिला पक्का आवास

अंबिकापुर/ 30 मार्च / चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर...

ब्रेकिंग : भूमाफियाओं ने स्कूल के शासकीय जमीन का बना लिया पट्टा

अंबिकापुर बिग ब्रेकिंग मैनपाट में फिर सामने आया बड़ा जमीन...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भवती किए जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भवती किए जाने...