देश विदेश महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही सशक्त: श्रीमती कौशल्या साय, श्रीमती साय ने महतारी वंदन की राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में उपयोग करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित, कुनकुरी के मंगल भवन में महतारी वंदन सम्मेलन का किया गया था आयोजन

Date:

जशपुरनगर, 23 दिसंबर 2024/ कुनकुरी में मंगल भवन में आयोजित  महतारी वंदन सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने उन महतारी वंदन योजना लाभार्थियों को सम्मानित किया, जिन्होंने इस योजना से मिली राशि का उपयोग सुकन्या समृद्धि योजना में किया है। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित सभी हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई और घर की अन्य जरूरतों को पूरा करने में कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में एक नया आत्मविश्वास आया है। उन्होंने कहा कि इस पैसे का उपयोग कर वे आत्मनिर्भरता की राह भी पकड़ सकती है।

इस अवसर पर गोद भराई की रस्म भी आयोजित की गई थी। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र यादव, पार्षदगण अनीता यादव, गुलाबी पैंकरा, अमन शर्मा और राजेश ताम्रकार, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता, जयंत मिश्रा, घनश्याम होता मौजूद थे।

Share post:

Popular

More like this
Related

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 15 हजार 747 परिवारों को मिला पक्का आवास

अंबिकापुर/ 30 मार्च / चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर...

ब्रेकिंग : भूमाफियाओं ने स्कूल के शासकीय जमीन का बना लिया पट्टा

अंबिकापुर बिग ब्रेकिंग मैनपाट में फिर सामने आया बड़ा जमीन...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भवती किए जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भवती किए जाने...